Saturday 27 August 2016

अपनी चमक ज्यादा करो, वुजु के फ़ज़ाइल पार्ट 04, बरकाते शरीअत पोस्ट -012

बरकाते शरीअत पोस्ट -012
👉🏽 वुजु के फ़ज़ाइल पार्ट 04

🔹بسم الله الرحمن الرحيم
🔹الصــلوةوالسلام‎ عليك‎‎يارسول‎الله
🔹ﷺ

      👇🏽 अपनी चमक ज्यादा करो 👇🏽

वुजु की  बरकत से  कयामत के दिन आजाए
वुजु चमकते होंगे। और जो लोग अच्छी तरह
वुजु  करते है  और  हमेशा  बा वुजु  रहने  के
आदि है  वह आसानी से पहचाने  जा सकेंगे
इस सिलसिले में हजरत अबूहुरैरा رَضِىَ اللّٰهُ تَعَالٰى عَنٔهसे रवायत है कि हुजूर صَلَّى اللّٰهُ عَلَئهِٖ وَسَلَّم इरशाद फरमाते है : " कयामत
के दिन  मेरी उम्मत  इस हालत में  बुलाई
जायेगी कि  मुंह और  हाथ, पांव  आसारे
वुजु से  चमकते होंगे  तो जिससे हो सके
चमक ज्यादा करे। "
📚 (मिश्कात शरीफ : 39)

मेरे प्यारे आक़ा  صَلَّى اللّٰهُ عَلَئهِٖ وَسَلَّم  के
प्यारे दीवानो इस हदीस में इस बात की वजाहत
है कि जो शख्स  वुजु करेगा कयामत के दिन
उसके आजाए वुजु की वजह से चमकते होंगे
और हुजूरصَلَّى اللّٰهُ عَلَئهِٖ وَسَلَّمने फर्माया
कि  जिस से मुमकिन  हो  वह अपनी  चमक
ज्यादा करे।  इसका मतलब यह है कि हमेशा
बा वुजु रहे  और  हर नमाज़ के वक़्त  अगर्चे
वुजु हो दोबारा वुजु कर लिया करे जो शख्स
जितनी ज्यादा मर्तबा वुजु करेगा उसके आजा
उतने  ही  ज्यादा  चमकते  होंगे।  या  इसका
मतलब यह है कि आजाए वुजु जितना धुलने
का हुकम है उससे ज्यादा धुले जाए जैसा की
दूसरे मक़ाम पर हजरत अबूहुरैराرَضِىَ اللّٰهُ تَعَالٰى عَنٔه से रवायत कि  हुजूर صَلَّى اللّٰهُ عَلَئهِٖ وَسَلَّم ने इरशाद फ़रमाया "मोमिन के
वुजु का पानी जहां-जहां पहुंचेगा वहांतक
उसके उज्वको मुजैयन करदिया जायेगा"
📚 (मिश्कात शरीफ : 39)

लिहाजा कोशिश करें कि  हमेशा  बा वुजु रहें
और  हर नमाज़ के  लिये  वुजु  पर  वुजु कर
लिया करें ताकि कयामत के दिन उन लोगों की
फेहरिस्त में  शामिल हो सकें  जिनके  आजा
आसारे वुजु से चमकते होंगे,

अल्लाह عَزَّ وَجَلَّ हमे कहने सुनने से ज्यादा
अमल करने की तौफ़ीक़ अता करे
📚हवाला: बरकाते शरीअत स.86
       अताए हुजूर मुफ़्तीए आजम हिन्द
  मौलाना  मोहम्मद  शाकिर  अली  नूरी
          अमीर ए सुन्नी दावते इस्लामी

       👇🏽इसे क्लिक करे और भी पोस्ट पढ़े👇🏽
       www.SDITeam.blogspot.in
Copy Paste करके Share करे इल्मे दिन आम करे 
SDI Web Visit : www.sunnidawateislami.net
     👉🏽 ज्यादा से ज्यादा शेयर करे 👈🏽

2 comments:

  1. Follow us on:
    facebook.com/sdichannel
    twitter.com/sdichannel
    Instagram.com/sdichannel

    ReplyDelete

किताबे: बरकाते शरीअत, बरकाते सुन्नते रसूल, माहे रामज़ान कैसें गुज़ारे, अन्य किताब लेखक: मौलाना शाकिर अली नूरी अमीर SDI हिन्दी टाइपिंग: युसूफ नूरी(पालेज गुजरात) & ऑनलाईन पोस्टिंग: मोहसिन नूरी मन्सुरी (सटाणा महाराष्ट्र) अल्लाह عَزَّ وَجَلَّ हमे कहने सुनने से ज्यादा अमल करने की तौफ़ीक़ अता करे आमीन. http://sditeam.blogspot.in